Get App

FPIs Investment in December: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का भरोसा कायम, इस महीने अब तक जमकर की खरीदारी

FPIs Investment in December: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का रुझान भारतीय बाजार में बना हुआ है। इस महीने दिसंबर में उन्होंने अब तक बिक्री से अधिक खरीदारी की है। 12 दिसंबर से शुरू पिछले कारोबारी हफ्ते में उन्होंने 6055 करोड़ रुपये की खरीदारी की। भारतीय शेयरों में एफपीआई ने इस महीने 16 दिसंबर तक 10555 करोड़ रुपये का निवेश किया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 18, 2022 पर 2:02 PM
FPIs Investment in December: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का भरोसा कायम, इस महीने अब तक जमकर की खरीदारी
FPI ने इस महीने जमकर खरीदारी की है लेकिन पूरे साल की बात करें तो एफपीआई ने इक्विटी की खरीदारी से अधिक बिक्री की।

FPIs Investment in December: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का रुझान भारतीय बाजार में बना हुआ है। इस महीने दिसंबर में उन्होंने अब तक बिक्री से अधिक खरीदारी की है। 12 दिसंबर से शुरू पिछले कारोबारी हफ्ते में उन्होंने 6055 करोड़ रुपये की खरीदारी की। भारतीय शेयरों में एफपीआई ने इस महीने 16 दिसंबर तक 10555 करोड़ रुपये का निवेश किया। हालांकि दूसरी तरफ विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारी उतार-चढ़ाव के बीच शेयरों की खरीदारी से अधिक बिक्री की लेकिन सेंसेक्स (Sensex)-निफ्टी 50 (Nifty 50) में तेज गिरावट के बावजूद घरेलू निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

इस महीने अब तक एफआईआई नेट सेलर्स रहे और DII (डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) नेट बॉयर्स रहे। एफपीआई ने 7490.05 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री जबकि घरेलू इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने 10551.62 करोड़ रुपये का निवेश किया। पिछले कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स 1.40 फीसदी और निफ्टी 1.2 फीसदी से अधिक टूटा है।

Yes Bank के शेयरों की तेजी से निवेशक उत्साहित, लेकिन एक्सपर्ट ने इन वजहों से किया सावधान

ब्रोकरेज फर्म का क्या है कहना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें