FPI Selling: ग्लोबल उथलपुथल के बीच सोमवार 5 अगस्त को जब भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई, तो विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने एक झटके में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेच दिए। यह 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उनकी ओर से एक दिन में की गई सबसे अधिक बिकवाली थी। साथ ही यह किसी एक दिन में FPI की ओर से की गई अबतक की तीसरी सबसे बड़ी बिकवाली है। NSE पर मौजूद प्रोविजन आंकड़ों के मुताबिक, FPI ने 5 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार से शुद्ध रूप से 10,074 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।
