Fujiyama Power Systems IPO Listing: सोलर इंवर्टर, पैनल्स और बैट्रीज बनाने वाली फुजियामा पावर के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹228 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹218.40 और NSE पर ₹220.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर करीब 4% पूंजी ही घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की। उछलकर BSE पर यह ₹231.00 (Fujiyama Power Systems Share Price) तक पहुंच गया। हालांकि मुनाफावसूली का दबाव काफी तेज रहा और यह टूटकर ₹205.35 तक आ गया। दिन के आखिरी में यह ₹208.35 पर बंद हुआ है यानी कि पहले दिन की कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 8.62% घाटे में हैं।
