Get App

F&O Trading: इन 4 शेयरों में मई सीरीज से नहीं होगी F&O ट्रेडिंग! BSE ने किया बाहर, चेक करें लिस्ट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट से चार शेयरों को बाहर करने का फैसला किया है। इनमेंहाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO), पिरामल फार्मा लिमिटेड, टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और टोरेंट पावर लिमिटेड शामिल हैं। ये चारों शेयर अब फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में नए कॉन्ट्रैक्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 1:47 PM
F&O Trading: इन 4 शेयरों में मई सीरीज से नहीं होगी F&O ट्रेडिंग! BSE ने किया बाहर, चेक करें लिस्ट
F&O Trading: इन चारों शेयरों में F&O ट्रेडिंग 4 मई 2026 से बंद हो जाएगी

F&O Trading: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट से चार शेयरों को बाहर करने का फैसला किया है। इनमेंहाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO), पिरामल फार्मा लिमिटेड, टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और टोरेंट पावर लिमिटेड शामिल हैं। ये चारों शेयर अब फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में नए कॉन्ट्रैक्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

एक्सचेंज की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन शेयरों में F&O ट्रेडिंग 4 मई 2026 से बंद हो जाएगी। इसके बाद इन कंपनियों में कोई नया डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट जारी नहीं किया जाएगा।

मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट तय समय पर समाप्त होंगे

फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 के लिए जो कॉन्ट्रैक्ट पहले से एक्टिव हैं, वे अपने तय एक्सपायरी डेट तक चलते रहेंगे। फरवरी सीरीज 26 फरवरी, मार्च सीरीज 25 मार्च और अप्रैल सीरीज 30 अप्रैल को समाप्त होगी। 4 मई के बाद इन शेयरों में कोई भी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध नहीं रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें