Gainers & Losers: Suzlon समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल, कुछ में तो नतीजे आने के बाद फटाक से बदली चाल

Gainers & Losers: लगातार दो कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन आज घरेलू मार्केट में अच्छी रिकवरी हुई। हालांकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अभी भी 11 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 29, 2025 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 631.55 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 76532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.90% यानी 205.85 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23163.10 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: एफएमसीजी को छोड़ मार्केट को आज हर सेक्टर के शेयरों से अच्छा सपोर्ट मिला है। इसके चलते दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 631.55 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 76532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.90% यानी 205.85 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23163.10 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

रॉकेट की स्पीड से ये शेयर चढ़े ऊपर

Adani Power । मौजूदा भाव: ₹522.35 (+5.08%)

दिसंबर तिमाही के नतीजे आने से पहले भी अदाणी पावर के शेयर ग्रीन थे लेकिन जैसे ही नतीजे आए, शेयर रॉकेट की स्पीड से उड़ चले। इंट्रा-डे में यह 6.22 फीसदी उछलकर ₹528.00 पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 7.4 फीसदी बढ़कर 2,940.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नतीजे के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट इश्यू (QIP) के जरिए ₹5000 करोड़ का फंड जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के जरिए पहले से ही मंजूरी मिली फंड जुटाने की योजना को ₹5 हजार करोड़ से बढ़ाकर ₹11 हजार करोड़ करने को मंजूरी दे दी है।


Suzlon Energy । मौजूदा भाव: ₹52.76 (+5.00%)

दिसंबर तिमाही में मुनाफा और रेवेन्यू 91-91 फीसदी बढ़ने के चलते आज शेयर 5 फीसदी उछलकर 52.76 रुपये के अपर सर्किट पर चले गए।

Tata Motors । मौजूदा भाव: ₹752.45 (+3.29%)

दिसंबर तिमाही के नतीजे आने से पहले टाटा मोटर्स के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और इंट्रा-डे में यह 3.64 फीसदी उछलकर ₹755.00 पर पहुंच गया।

Sun Pharma । मौजूदा भाव: ₹1736.70 (+1.81%)

आज दिसंबर तिमाही के बेहतर नतीजे आने की उम्मीद में सन फार्मा के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और इंट्रा-डे में यह 2.29 फीसदी उछलकर ₹1745.00 पर पहुंच गया।

Shriram Finance । मौजूदा भाव: ₹553.45 (+4.47%)

जेपीमॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग देते हुए श्रीराम फाइनेंस का टारगेट प्राइस बढ़ाया तो इसके शेयर आज 4.90 फीसदी उछलकर 555.70 रुपये पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 670 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया है।

ढह गए ये शेयर

Maruti Suzuki । मौजूदा भाव: ₹11979.75 (-1.18%)

दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद मारुति सुजुकी के शेयर ग्रीन से रेड हो गए और इंट्रा-डे में यह 12321.95 रुपये के हाई से 3.51 फीसदी फिसलकर 11890.00 रुपये तक आ गया। कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 16 फीसदी उछलकर ₹3,727 करोड़ और रेवेन्यू भी 16 फीसदी उछलकर ₹38,764 करोड़ पर पहुंच गया। ईबीआईटीडीए भी 14 फीसदी बढ़कर ₹4471 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ईबीआईटीडीए मार्जिन 11.7 फीसदी से फिसलकर 11.6 फीसदी पर आ गया।

Bharti Airtel । मौजूदा भाव: ₹1599.50 (-1.19%)

ट्राई के निर्देशों के मुताबिक एयरटेल ने सिर्फ वाइस और एसएमई वाला रिचार्ज प्लान पेश किया तो शेयरों को झटका लगा। आज इंट्रा-डे में यह 1.63 फीसदी टूटकर ₹1592.40 तक आ गया था।

ITC । मौजूदा भाव: ₹432.85 (-0.55%)

होटल कारोबार के अलग लिस्ट होने पर आईटीसी के शेयर आज इंट्रा-डे में 0.46 फीसदी टूटकर ₹437.25 तक आ गए थे। आईटीसी होटल्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में इंप्लाइड प्राइस 260 रुपये से करीब 31 फीसदी डिस्काउंट 188 रुपये पर लिस्ट हुए।

AGI Greenpac । मौजूदा भाव: ₹779.60 (-17.12%)

सुप्रीम कोर्ट ने AGI Greenpac के उस रिजॉल्यूशन प्लान को खारिज कर दिया है, जो हिंदुस्तान नेशनल ग्लास के लिए प्रस्तावित थी और जो पहले से ही कॉरपोरेट दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही थी, इसके चलते एजीआई ग्रीनपैक के शेयर इंट्रा-डे में 19.04 फीसदी टूटकर 761.55 रुपये पर आ गए।

Dabur । मौजूदा भाव: ₹518.40 (-1.12%)

कमजोर नतीजे आने की आशंका पर इसके आंकड़े आने से एक दिन पहले डाबर इंडिया के शेयर बिकवाली के दबाव में इंट्रा-डे में 1.64 फीसदी टूटकर 515.65 रुपये पर आ गए।

(सभी भाव बीएसई से)

Suzlon Energy के शेयरों में लगा 5% अपर सर्किट, दिसंबर तिमाही में 91% बढ़ा मुनाफा, ब्रोकरेज ने कहा- फिर ₹71 तक जाएगा भाव

Adani Power Q3 Results: अदाणी पावर का मुनाफा 7.4% बढ़कर ₹2,940 करोड़ रहा, शेयर 5% उछला

AGI Greenpac के शेयर 19% टूटे, जानिए क्या है इस बिकवाली की वजह

Maruti Suzuki's Next CEO: नतीजे के साथ मारुति ने किया एक और बड़ा ऐलान, कौन बनेगा अगला सीईओ?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।