Get App

Gainers & Losers: Asian Paints और Raymond समेत इन शेयरों में रही तेज हलचल, यहां बना फटाफट तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट की सुस्ती आज भी जारी रही। इस महीने किसी भी दिन निफ्टी 50 एक फीसदी या इससे अधिक की बढ़त के साथ नहीं बंद हुआ है। आज भी ऐसा ही हुआ लेकिन इस सुस्त मार्केट में भी कुछ शेयरों में तेज हलचल रही जिनमें से कुछ के बारे में वजह सहित बताया जा रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 11, 2024 पर 4:31 PM
Gainers & Losers: Asian Paints और Raymond समेत इन शेयरों में रही तेज हलचल, यहां बना फटाफट तगड़ा पैसा
दिन के आखिरी में सेंसेक्स महज 16.09 प्वाइंट्स यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 81,526.14 और निफ्टी 0.13% यानी 31.75 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 24,641.80 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट की सुस्ती आज भी जारी रही। इस महीने किसी भी दिन निफ्टी 50 एक फीसदी या इससे अधिक की बढ़त के साथ नहीं बंद हुआ है। सिर्फ 2 दिसंबर को 0.75 फीसदी और 5 दिसंबर को 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। बाकी दिनों में इसमें 0.25 फीसदी से कम उतार-चढ़ाव रहा या लगभग फ्लैट रहा। आज की बात करें तो दिन के आखिरी में सेंसेक्स महज 16.09 प्वाइंट्स यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 81,526.14 और निफ्टी 0.13% यानी 31.75 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 24,641.80 पर बंद हुआ है। इस सुस्त मार्केट में भी कुछ शेयरों में तेज हलचल रही जिनमें से कुछ के बारे में वजह सहित बताया जा रहा है।

Asian Paints । मौजूदा भाव- ₹2417.65

एलआईसी ने एशियन पेंट्स में इस साल खुले बाजार में लेन-देन के जरिए एशियन पेंट्स में अपनी हिस्सेदारी 5% से बढ़ाकर 7.010% कर ली है जिसके खुलासे पर एशियन पेंट्स के शेयर इंट्रा-डे में 1.59 फीसदी उछलकर 2427.80 रुपये के भाव पर पहुंच गए थे।

Bharat Global Developers । मौजूदा भाव- ₹1073.50

सब समाचार

+ और भी पढ़ें