Gainers & Losers: शुरुआती हरियाली के बाद मार्केट लाल, इंट्रा-डे में इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी महीने की पॉजिटिव शुरुआत हुई लेकिन फिर बिकवाली के दबाव में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल हो गया। रिकॉर्ड हाई से ये 15 फीसदी से अधिक नीचे बने हुए हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 112.16 प्वाइंट्स यानी 0.15% फिसलकर 73085.94 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.02% यानी 5.40 प्वाइंट्स टूटकर 22119.30 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: एशिया के अधिकतर बाजारों से दबाव के संकेतों ने घरेलू मार्केट में शुरुआती बढ़त को छीन लिया। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी के लगभग सभी सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन थे लेकिन दिन के आखिरी में कई सेक्टर के इंडेक्स रेड हो गए। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 112.16 प्वाइंट्स यानी 0.15% फिसलकर 73085.94 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.02% यानी 5.40 प्वाइंट्स टूटकर 22119.30 पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में सेंसेक्स 0.62 फीसदी उछलकर 73,649.72 और निफ्टी भी 0.62 फीसदी उछलकर 22,261.55 पर पहुंच गया। हालांकि इन लेवल्स से सेंसेक्स टूटकर 72,784.54 और निफ्टी भी 22,004.70 तक आ गए थे। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

इन शेयरों में आई जोरदार तेजी

Coffee Day । मौजूदा भाव: ₹25.65 (+19.97%)

नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) की चेन्नई बेंच ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज के खिलाफ IDBI ट्रस्टीशिप की तरफ से दाखिल दिवालियापन याचिका को खारिज कर दिया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20 फीसदी उछलकर 25.65 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए हैं।


Ultratech Cement । मौजूदा भाव: ₹10337.55 (+2.21%)

Dalmia Bharat । मौजूदा भाव: ₹1709.70 (+1.30%)

कमजोर मार्केट में भी मॉर्गन स्टैमले और सीएलएसई के बुलिश रिपोर्ट पर अल्ट्राटेक के शेयर इंट्रा-डे में 4.93% उछलकर ₹10612.80 पर पहुंच गए। आज निफ्टी का यह टॉप गेनर है। अल्ट्राटेक ने इसे ₹13650 के टारगेट प्राइस पर ओवरवेट और सीएलएसए ने ₹12700 के टारगेट प्राइस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा कैपेक्स बढ़ाने के ऐलान पर डालमिया भारत के शेयर भी इंट्रा-डे में 1.85% उछलकर ₹1718.90 पर पहुंच गए। कंपनी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में 3,520 करोड़ रुपये के रणनीतिक निवेश का ऐलान किया है।

Polycab India । मौजूदा भाव: ₹4868.80 (+3.36%)

KEI Industries । मौजूदा भाव: ₹3134.25 (+1.46%)

यूबीएस के बदले रुझान पर पॉलीकैब इंडिया और केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर आज कमजोर मार्केट में भी चढ़ गए। ब्रोकरेज फर्म ने दोनों के टारगेट प्राइस में कटौती की है लेकिन खरीदने की सलाह दी है। इसके चलते पॉलीकैब के शेयर इंट्रा-डे में 4.82% उछलकर ₹4937.50 और केईआई के शेयर 5.26% उछलकर ₹3251.70 पर पहुंच गए। यूबीएस ने पॉलीकैब का टारगेट प्राइस ₹9000 से घटाकर ₹7700 और केईआई का ₹5700 से घटाकर ₹5000 कर दिया है।

इन शेयरों पर दिखा दबाव

BSE । मौजूदा भाव: ₹4,366.00 (-5.78 %)

इक्विटी डेरिवेटिव में ओपन इंटरेस्ट (OI) के कैलकुलेशन के तरीके में बदलाव के प्रस्ताव पर गोल्डमैन ने टारगेट प्राइस 5,650 रुपये से घटाकर 4,880 रुपये किया तो बीएसई के शेयर इंट्रा-डे में 6.26% टूटकर ₹4343.65 पर आ गए।

HDFC Bank । मौजूदा भाव: ₹1701.25 (-1.72%)

एनएसई पर एचडीएफसी बैंक के 609367 शेयरों की 1695.90 रुपये के भाव पर 103.34 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हुई। इसके चलते बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 2.13% फिसलकर ₹1694.15 पर आ गए।

Dr Agarwals Health Care । मौजूदा भाव: ₹391.65 (-2.61%)

डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर के आईपीओ के एंकर बुक का 50% शेयरों का लॉक-इन पीरियड आज खत्म होने पर बिकवाली का दबाव दिखा और शेयर इंट्रा-डे में 6.37% टूटकर ₹376.55 पर आ गए।

MSTC । मौजूदा भाव: ₹427.10 (-1.61%)

एमएसटीसी को आयकर विभाग से एसेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए 105.55 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड ऑर्डर मिलने पर शेयर आज इंट्रा-डे में 5.37% फिसलकर ₹410.80 पर आ गए।

Bajaj Auto । मौजूदा भाव: ₹7710.75 (-2.48%)

बजाज ऑटो को पुणे के डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स से वित्त वर्ष 2011 के लिए 138.53 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड ऑर्डर मिलने पर आज शेयर 2.83% टूटकर ₹7682.75 पर आ गए। यह मांग टैक्स रेट के अंतर से जुड़ा है जिसमें कंपनी ने 18 फीसदी की दर से जीएसटी कैलकुलेट की है और टैक्स ऑफिसर्स ने 28 फीसदी की जीएसटी दर लगाई है।

 

Coffee Day Shares: चार दिनों के लोअर सर्किट के बाद अपर सर्किट, इस कारण लौटी शेयरों में बंपर खरीदारी

SEBI के प्रस्ताव से BSE के शेयरों को झटका, गोल्डमैन ने 14% घटा दिया टारगेट प्राइस

Paytm Stocks: पेटीएम के शेयर 4% लुढ़के, ED ने इस मामले में जारी किया कारण बताओ नोटिस

Polycab India और KEI Industries के स्टॉक्स गिरते बाजार में भी बने रॉकेट, ब्रोकरेज फर्मों ने दी है खरीदने की सलाह

Cement Stocks : गिरते बाजार में भी इस सीमेंट स्टॉक में 2.5% से ज्यादा की तेजी, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

(BSE को छोड़ सभी स्टॉक्स के भाव भाव बीएसई से)

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।