Gainers & Losers: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई में महायुति की धमाकेदार तेजी पर स्टॉक मार्केट में आज जोरदार तेजी आई। एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 2-2 फीसदी से अधिक मजबूत हुए थे जो जून के बाद से एक दिन की सबसे अधिक तेजी थी। आज भी इनमें शानदार तेजी आई और ये 1-1 फीसदी से अधिक मजबूत हुए। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 992.74 प्वाइंट्स यानी 1.25 फीसदी बढ़कर 80,109.85 और निफ्टी 314.65 अंक यानी 1.32 फीसदी उछलकर 24,221.90 पर बंद हुआ। बीएसई पर लिस्टेड 2699 शेयर ऊपर चढ़े तो 1350 में गिरावट आई और 165 शेयर स्थिर रहे।
