Gainers & Losers: Raymond-Voda Idea समेत इन शेयरों में रही तेज हलचल, दबाव में भी चमके ये दमदार स्टॉक्स

Gainers & Losers: आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव दिखा और दिन के आखिरी में रेड जोन में बंद हुए। लगातार 38 सत्रों में बिकवाली के बाद सोमवार को विदेशी निवेशकों ने नेट खरीदारी की तो आज इस उम्मीद में मार्केट गैप अप खुला था। हालांकि डीआईआई की बिकवाली और मुनाफावसूली ने मार्केट पर दबाव बनाया जिसके चलते मार्केट फिसल गया

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 4:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेंसेक्स 105.79 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी टूटकर 80004.06 और निफ्टी भी 27.40 अंक यानी 0.11 फीसदी गिरकर 24,194.50 पर बंद हुआ।

Gainers & Losers: लगातार 38 सत्रों में बिकवाली के बाद सोमवार को विदेशी निवेशकों ने नेट खरीदारी की तो आज इस उम्मीद में मार्केट गैप अप खुला था। हालांकि डीआईआई की बिकवाली और मुनाफावसूली ने मार्केट पर दबाव बनाया जिसके चलते मार्केट में उठा-पटक रही। दिन के आखिरी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 रेड जोन में बंद हुए। सेंसेक्स 105.79 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी टूटकर 80004.06 और निफ्टी भी 27.40 अंक यानी 0.11 फीसदी गिरकर 24,194.50 पर बंद हुआ। बीएसई पर लिस्टेड 2699 शेयर ऊपर चढ़े तो 1350 में गिरावट आई और 165 शेयर स्थिर रहे। बीएसई पर लिस्टेड 2279 शेयर आज ऊपर चढ़े तो 1643 नीचे आए जबकि 109 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

Triveni Turbine | मौजूदा भाव: ₹828

ग्रोथ की मजबूत संभावनाओं पर त्रिवेणी टर्बाईन के शेयरों में खरीदारी का तेज रुझान दिखा और भाव 8 फीसदी उछल गए।


Sagility India | मौजूदा भाव: ₹31.50

सितंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर सैगिलिटी इंडिया के शेयर 10 फीसदी उछल गए। सितंबर तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा 30.5 फीसदी उछलकर ₹163.60 करोड़, रेवेन्यू करीब 21 फीसदी बढ़कर ₹1,325 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान EBITDA भी 22 फीसदी बढ़कर ₹337.80 करोड़ हो गया, जो कुल रेवेन्यू का 25.5 फीसदी है।

Vodafone Idea | मौजूदा भाव: ₹7.60

केंद्रीय कैबिनेट ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए बैंक गारंटी माफी को मंजूरी दे दी। यह माफी वर्ष 2022 से पहले आयोजित स्पेक्ट्रम नीलामी में खरीदे गए स्पेक्ट्रम पर लागू होगी। इससे वोडाफोन आइिया के शेयर 9 फीसदी उछल गए क्योंकि कंपनी पर सरकार का ₹24,700 करोड़ से अधिक का बैंक गारंटी बकाया है।

ACME Solar Holdings | मौजूदा भाव: ₹256

सितंबर तिमाही में मुनाफे में तेज गिरावट के चलते एसीएमई सोलर होल्डिंग्स के शेयर 1 फीसदी फिसल गए। सितंबर तिमाही में इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60 फीसदी गिरकर 15.29 करोड़ रुपये पर आ गया।

Hitachi Energy India | मौजूदा भाव: ₹12,284

हिताची एनर्जी इंडिया और भेल के कंसोर्टियम को पावरग्रिड कॉरपोरेशन से कॉन्ट्रैक्ट मिला तो हिताची के शेयर 5 फीसदी उछल गए। कंसोर्टियम को गुजरात के खावड़ा क्षेत्र से महाराष्ट्र के नागपुर तक रिन्यूएबल एनर्जी के परिवहन के लिए 6000 MW के 800 हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) टर्मिनल स्टेशनों के सेटअप के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Defence stocks

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने डिफेंस सेक्टर के तीन शेयरों- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) की कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने बीईएल और एचएएल को ओवरवेट रेटिंग दी है तो मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को न्यूट्रल रेटिंग। इस पर इनके शेयर 2-3 फीसदी उछल गए।

Emcure Pharmaceuticals | मौजूदा भाव: ₹1,376

कोटक सिक्योरिटीज ने एमक्योर फार्मा की रेटिंग अपग्रेड कर बाय कर दी और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1680 रुपये कर दिया तो आज इसके शेयर 5 फीसदी उछल गए।

Swiggy | मौजूदा भाव: ₹470

ग्रोथ की मजबूत संभावनाओं को देखते हुए यूबीएस ने खरीदारी की रेटिंग के साथ स्विगी की कवरेज शुरू की तो इसके शेयर 9 फीसदी उछल गए। यूबीएस ने इसका टारगेट प्राइस 515 रुपये फिक्स किया है।

Adani Green Energy | मौजूदा भाव: ₹899

शुक्रवार को रिकवरी के बाद आज सोमवार 26 नवंबर को अदाणी ग्रीन एनर्जी को मुनाफावसूली के दबाव से जूझना पड़ा और यह 7 फीसदी टूट गया।

Raymond | मौजूदा भाव: ₹1,662

दो कारोबारी दिनों में 20 फीसदी की तेजी का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने मुनाफावसूली की तो इसके शेयर करीब 4 फीसदी टूट गए। इसके शेयरों में तेजी इसलिए आई थी क्योंकि कंपनी के अपने रियल एस्टेट कारोबार को अलग से लिस्ट करने के लिए बीएसई और एनएसई से मंजूरी मिल गई है।

Triveni Turbine के शेयर दो दिन में 27.5% उछले, क्या है इस दमदार रैली की वजह?

Swiggy Share Price: स्विगी पर UBS ने लगाया दांव, शेयर बने रॉकेट, 6% उछले भाव

Voda Idea की सुधरेगी सेहत? केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले ने बढ़ाई उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।