Get App

Gainers & Losers: इन शेयरों से बना तगड़ा पैसा, Zomato-Swiggy समेत यहां रही तेज हलचल

Gainers & Losers: निफ्टी ने एक लंबे अरसे बाद आज 24800 का लेवल पार किया लेकिन यह तेजी टिक नहीं पाई। हालांकि 24700 का लेवल बना रहा और आज इसके पार ही यह बंद हुआ है। वहीं सेंसेक्स एक बार फिर इंट्रा-डे में 82300 के पार पहुंचा लेकिन आखिरी में 81700 के पार बंद होने में सफल रहा। अभी भी रिकॉर्ड हाई से ये करीब 6% नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 4:23 PM
Gainers & Losers:  इन शेयरों से बना तगड़ा पैसा, Zomato-Swiggy समेत यहां रही तेज हलचल

Gainers & Losers: इस महीने के पहले वीकली निफ्टी एक्सपायरी के दिन घरेलू मार्केट में काफी उठा-पटक रही। अमेरिकी फेड के पॉजिटिव कमेंट और आरबीआई की मौद्रिक नीतियों के ऐलान के एक दिन पहले मार्केट में जमकर खरीदारी हुई। इसके चलते घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 809.53 प्वाइंट्स यानी 1.00% फीसदी की बढ़त के साथ 81,765.86 और निफ्टी 0.98% यानी 240.95 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24,708.40 पर बंद हुआ है। मार्केट की इस उठा-पटक में कई शेयरों ने सर्किट छुआ और कई में तेज उतार-चढ़ाव रहा, उनमें से कुछ की डिटेल्स नीचे दी जा रही है, वजह के साथ।

Nifty IT

सेक्टरवाइज आज निफ्टी आईटी में सबसे अधिक तेजी रही और यह करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अमेरिकी इकॉनमी को सितंबर में लगाए गए अनुमान से भी अधिक मजबूत कहा तो इससे संकेत मिला कि 17-18 दिसंबर को तीसरी बार इंटेरेस्ट रेट मे कटौती हो सकती है। इससे भारतीय आईटी कंपनियों को भी फायदा मिल सकता है। इसके चलते निफ्टी आईटी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

Genus Power | मौजूदा भाव: ₹449

ईडी ने जीनस पावर के कॉरपोरेट ऑफिस और चेयरमैन के घर पर छापा मारा तो आज इसके शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट पर आ गए। हालांकि कंपनी का कहना है कि इसका कारोबारी गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ा है और वे अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें