Get App

Gainers & Losers: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने महिंद्रा बैंक की रेटिंग अपग्रेड करते हुए Buy से आउटपरफऑर्म रेटिंग दी है। सीएलएसए ने स्टॉक के लिए 2080 रुपये का लक्ष्य दिया है। जो मौजूदा स्तर से 23 फीसदी की अपसाइड दिखाता है। आज यह शेयर 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 5:25 PM
Gainers & Losers: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
वौलेटिलिटी के बीच 27 मार्च को बाजार बढ़त पर बंद हुआ।

वौलेटिलिटी के बीच 27 मार्च को बाजार बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि पावर, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। वहीं स्मॉलकैप, मिडकैप शेयरों में गिरावट आई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 126.76 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 57,653.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.70 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 16,985.70 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों पर दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Lupin | CMP: Rs 659.55 | आज यह शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। पीथमपुर प्लांट की UK रेगुलेटरी एजेंसी ने जांच पूरी की है। 20-24 मार्च के बीच पीथमपुर प्लांट की जांच हुई। साथ ही कंपनी केVALBENAZINE दवा को US FDA से मंजूरी मिली है।

Reliance Industries | CMP: Rs 2,238.80 | आज यह शेयर करीब 1.6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Kotak Institutional Equities ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और यह 2900 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है जो मौजूदा स्तर से 30 फीसदी की अपसाइड दिखाता है।

ISGEC Heavy Engineering | CMP: Rs 430 |ISGEC हैवी इंजीनियरिंग के शेयरों में 27 मार्च को सुबह के कारोबार में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने कहा कि उसे महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी से 197.25 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह ऑर्डर चंद्रपुर थर्मल पावर स्टेशन से 2x500 MW TPP के लिए इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर्स के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए मिला है। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ स्टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली और स्टॉक 2 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें