Genesys International Share Price: 26 फरवरी को जेनेसिस इंटरनेटशनल कॉरपोरेशन के शेयर में 5 प्रतिशत तक की तेजी आई और शेयर 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर को छू गया। कंपनी एडवांस्ड मैपिंग, सर्वे और जियोस्पैशिल सर्विसेज उपलब्ध कराती है। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वाराणसी में डिजिटल ट्विन मैप स्टैक की आधारशिला रखी। इसके लिए ऑर्डर जेनेसिस इंटरनेटशनल को मिला है, जो कि 7 करोड़ रुपये का है। इससे शेयर में खरीद को बूस्ट मिला।
जेनेसिस इंटरनेटशनल कॉरपोरेशन का शेयर सुबह बढ़त के साथ 530.15 रुपये पर खुला। दिन में इसने पिछले बंद भाव से 5.5 प्रतिशत की तेजी देखी और 557.25 रुपये पर पहुंच गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 554.60 रुपये पर सेटल हुआ।
जेनेसिस इंटरनेटशनल शेयर में एक साल में 39% की तेजी
Genesys International Corporation के शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 633.65 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 422.45 रुपये है। सर्किट लिमिट 20% है। शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 267 रुपये है। शेयर ने पिछले एक साल में 39 प्रतिशत की तेजी देखी है।
डिजिटल ट्विन मैप स्टैक का क्या है काम
कंपनी ने बयान में कहा कि Genesys International Corporation, वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ मिलकर 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करने वाले 3डी डिजिटल ट्विन के इंप्लीमेंटेशन पर काम कर रही है। जेनेसिस न्यू इंडिया मैप स्टैक का लाभ उठाते हुए, इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य वाराणसी की एक सटीक 3डी रेप्लिका बनाना, इसकी भौतिक विशेषताओं, प्रक्रियाओं और संबंधों को कैप्चर करना है। पीएम मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में डिजिटल ट्विन की नींव रखकर वाराणसी के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने और शहरी चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।