Get App

Gensol Engineering के प्रमोटर्स ने बेची 2.37% हिस्सेदारी, कुछ दिन पहले ही शेयर बायबैक का दिया था आश्वासन

Gensol Engineering Stocks: जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटरों ने कंपनी के 9 लाख शेयर यानी अपनी करीब 2.37% हिस्सेदारी बेच दी है। यह फैसला कई लोगों के लिए हैरानी भरा हो सकता है क्योंकि कुछ ही दिन पहले उन्होंने मार्केट से कंपनी के शेयर वापस खरीदने का आश्वासन दिया था। जेनसोल इंजीनियरिंग के शुक्रवार 7 मार्च को जारी एक बयान में बताया कि उसके प्रमोटरों ने लिक्विडिटी के उद्देश्य से कंपनी के करीब 9 लाख शेयर बेचे हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 08, 2025 पर 5:56 PM
Gensol Engineering के प्रमोटर्स ने बेची 2.37% हिस्सेदारी, कुछ दिन पहले ही शेयर बायबैक का दिया था आश्वासन
Gensol Engineering Stocks: पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 56 फीसदी की गिरावट आ चुकी है

Gensol Engineering Stocks: जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटरों ने कंपनी के 9 लाख शेयर यानी अपनी करीब 2.37% हिस्सेदारी बेच दी है। यह फैसला कई लोगों के लिए हैरानी भरा हो सकता है क्योंकि कुछ ही दिन पहले उन्होंने मार्केट से कंपनी के शेयर वापस खरीदने का आश्वासन दिया था। जेनसोल इंजीनियरिंग के शुक्रवार 7 मार्च को जारी एक बयान में बताया कि उसके प्रमोटरों ने लिक्विडिटी के उद्देश्य से कंपनी के करीब 9 लाख शेयर बेचे हैं। इससे मिलने वाली राशि को इक्विटी निवेश के जरिए बिजनेस में दोबारा निवेश किया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक, ये कदम बैलेंस शीट को मजबूत करने और स्टेबिलिटी बढ़ाने के लिए उठाया गया है। बयान में कहा गया है कि प्रमोटर इस बिक्री से मिली राशि के बराबर या उससे अधिक राशि को वारंट सब्सक्रिप्शन राउंड में फिर से निवेश करेंगे। इससे कंपनी को अतिरिक्त ग्रोथ कैपिटल मुहैया होगी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "इस ट्रांजैक्शन के बाद, जेनसोल के प्रमोटर्स अब भी कंपनी में 59.7% की बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं।"

क्या कहा था प्रमोटर्स ने?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें