Gensol Engineering के शेयरों में 3% की तेजी, कंपनी को दुबई में मिला ₹186 करोड़ का ऑर्डर

Gensol Engineering Share Price: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर सोमवार 14 अक्टूबर को कारोबार के दौरान 3 फीसदी से अधिक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को दुबई में 186 करोड़ रुपये का एक रुफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट की क्षमता 23 MWp है। जेनसॉल इंजीनियरिंग की गिनती रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में होती है

अपडेटेड Oct 14, 2024 पर 1:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gensol Engineering Shares: जेनसोल इंजीनियरिंग को नया ऑर्डर 20 महीनों की अवधि में पूरा करना है

Gensol Engineering Share Price: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर सोमवार 14 अक्टूबर को कारोबार के दौरान 3 फीसदी से अधिक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को दुबई में 186 करोड़ रुपये का एक रुफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट की क्षमता 23 MWp है। जेनसॉल इंजीनियरिंग की गिनती रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में होती है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसे यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड क्लीन एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी से दुबई की एक प्रमुख एविएशन कंपनी की इंजीनियरिंग सुविधाओं के लिए छत पर सोलर फोटोवोल्टिक (PV) सिस्टम्स के डिजाइन, कंस्ट्रक्शन और लंबी-अवधि के ऑपरेंशस और रखरखाव के लिए ऑर्डर मिला है।

इस ऑर्डर के बाद कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आया। सुबह 9.45 बजे के करीब, NSE पर शेयर 3.45 प्रतिशत बढ़कर 855 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर में तेजी आई।

जेनसोल इंजीनियरिंग ने बताया कि इस ऑर्डर को 20 महीनों की अवधि में पूरा करना है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अबतक इस शेयर का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। हालांकि पिछले 3 साल में इस शेयर ने करीब 2573 फीसदी का धांसू मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।


इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 3 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते और आज तक उस निवेश को बनाए रखा होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू करीब 2573 फीसदी बढ़कर लगभग 26.73 लाख रुपये हो गई होती।

इससे पहले सितंबर में कंपनी के बोर्ड ने 750 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को मंजूरी दी थी। रिन्यूएबल एनर्जी में विशेषज्ञता रखने वाली यह कंपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ-साथ सोलर पावर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करती है।

यह भी पढ़ें- Noel Tata के टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन बनते ही SP Group के बॉन्ड्स की डिमांड बढ़ी, आखिर क्या है दोनों के बीच कनेक्शन?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।