Get App

Global Market:एशियाई बाजारों में तेजी, कोस्पी 12% उछला, डॉलर में तेजी थमी

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में पौने दो सौ प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। निक्केई 4% तो कॉस्पी 12% उछला आया। वहीं कल अच्छे इकोनॉमिक आंकड़ों के बाद अमेरिकी INDICES में भी उछाल दिखी । नैस्डैक सवा परसेंट से ज्यादा चढ़ा। डाओ और S&P में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 9:40 AM
Global Market:एशियाई बाजारों में तेजी, कोस्पी 12% उछला, डॉलर में तेजी थमी
Global Market:ग्लोबल बाजारों के लिए बड़ी राहत मिलती दिखी। ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप को टैरिफ रिफंड का आदेश जारी किया। ट्रंप सरकार को IEEPA के जरिए जुटाए $130 bn लौटाने होंगे

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में पौने दो सौ प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। निक्केई 4% तो कॉस्पी 12% उछला आया। वहीं कल अच्छे इकोनॉमिक आंकड़ों के बाद अमेरिकी INDICES में भी उछाल दिखी । नैस्डैक सवा परसेंट से ज्यादा चढ़ा। डाओ और S&P में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इधर ग्लोबल बाजारों के लिए बड़ी राहत मिलती दिखी। ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप को टैरिफ रिफंड का आदेश जारी किया। ट्रंप सरकार को IEEPA के जरिए जुटाए $130 bn लौटाने होंगे।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए थे। टेक शेयरों में रिकवरी से तेजी लौटी। डाओ करीब 250 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि कल S&P 500 भी करीब 1% चढ़ा। नैस्डैक भी कल करीब 300 अंक चढ़ा। Nvidia, AMD, Amazon टॉप गेनर रहा। बता दें कि US के मजबूत आंकड़ों से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। 2022 के बाद ISM सर्विस PMI 56.1 पर रहा। फरवरी में सभी 14 सर्विस सेक्टर में माइनिंग, रियल एस्टेट में अच्छी तेजी दिखी।

 साउथ कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स KOSPI 12% उछला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें