Global Market: एशियाई बाजार बढ़त के साथ कामकाज कर रहे है। वहीं फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू होने से सुबह डाओ फ्यूचर्स करीब 200 प्वाइंट नीचे आया। शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में अच्छी तेजी रही। S&P 500 इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंचा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। डाओ 50,000 के स्तर से 500 अंक दूर है जबकि S&P500 इंडेक्स 7000 के स्तर से 35 अंक दूर है। इस बीच अमेरिकी SC ने ट्रंप टैरिफ पर कोई फैसला नहीं सुनाया। अब अगला Opinion Day बुधवार को तय होगा।
