Global Market: ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत मिल रहे है। एशिया में गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल प्लैट है। आज आने वाले Nvidia के नतीजों से पहले कल अमेरिकी बाजारों में सतर्क कामकाज हो रहा। नैस्डैक और S&P 500 हल्की बढ़त बंद देखने को मिली। हालांकि मामूली मार्जिन के साथ डाओ की फिर रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। अब बाजार की नजर Nvidia की तिमाही नतीजे और आउटलुक पर नजर रखेंगे। इस बीच डॉलर इंडेक्स 100.517 के साथ 13 महीने के निचले स्तरों पर फिसल चुका है। सोना 2560 डॉलर के लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।
डॉलर इंडेक्स का भाव 13 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच चुका है। डॉलर इंडेक्स 100.51 के भाव पर आया है। दरअसल सितंबर में यूएस में दरें घटने की उम्मीद से डॉलर में दबाव बढ़ा है।
कल सोने के दाम रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए थे। गोल्ड का दिसंबर वायदा 2560 डॉलर पर बंद हुआ। कीमतों में लगातार छठे महीने तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में सोने के दाम 22% से ज्यादा चढ़े है। US में दरें घटने की उम्मीद से सोने में तेजी आई है। सितंबर में 0.25% कटौती की उम्मीद है।
लीबिया में प्रोडक्शन संकट खत्म होने की उम्मीद से क्रूड कीमतों में 2 परसेंट से ज्यादा की नरमी आई है। ब्रेंट 80 डॉलर के नीचे आया। वहीं WTI में $76 के नीचे कारोबार हो रहा है। 3 दिन की तेजी के बाद कच्चे तेल में फिर गिरावट आई है। बता दें कि कच्चे तेल के दाम 3 दिन में 7% से ज्यादा चढ़े थे।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 13.00 अंक की गिरावट के साथ 24,990.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 38,199.08 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.49 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.05 फीसदी मामूली दबाव के साथ 22,174.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 17,808.27 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.56 फीसदी टूटा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 2,846.83 के स्तर पर दिख रहा है।