गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं एशिया में नरमी जापान का बाजार 1 परसेंट नीचे है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले रहे थे । डाओ जोंस में हल्की नरमी देखने को मिली, लेकिन नैस्डैक में करीब एक परसेंट की तेजी रही। डाओ जोन्स की अंडरपरफॉर्मेंस लगातार जारी है। लगातार तीसरे दिन चढ़कर S&P500, नैस्डेक बंद हुआ। बड़ी टेक कंपनियों की तेजी से नैस्डेक चढ़ा।
