Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों में बढ़त, नहीं घटेंगे क्रूड के दाम?

गिफ्ट NIFTY 18.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 39,296.11 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.02 फीसदी चढ़कर 23,510.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Feb 18, 2025 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
क्रूड की सप्लाई बढ़ने में देरी हो सकती है। OPEC+ देशों की उत्पादन न बढ़ाने की योजना है। पहले अप्रैल से उत्पादन बढ़ाने की बात हुई थी।

गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। FIIs की कैश में बिकवाली जारी है लेकिन वायदा में खरीदारी रही। एशियाई बाजार MIXED नजर आ रहे है। डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। प्रेसिडेंट डे की वजह से अमेरिकी बाजारों में कल छुट्टी थी।कल देर रात FOMC के मिनट्स जारी होंगे।

ग्लोबल बाजारों का हाल

यूरोपीय बाजार कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। कल डिफेंस शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। आज ऑस्ट्रेलिया का सेंट्रल बैंक ब्याज दरों पर फैसला लेगा।

जल्द खत्म होगी जंग?


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप से फोन पर की बात है। बातचीत यूरोप की इमरजेंसी बैठक से पहले हुई। यूक्रेन संकट पर दोनों देशों के बीच बात हो रही है।

शी जिनपिंग का बड़ा बयान

शी जिनपिंग ने कहा कि देश में ग्रोथ में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका अहम है। प्राइवेट सेक्टर के लिए प्रतिभा दिखाने का वक्त है। प्राइवेट सेक्टर को सरकार हर संभव मदद करेगी। समस्याओं का समाधान निकालने पर फोकस करें। 7 साल बाद निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों से बैठक हुई।

नहीं घटेंगे क्रूड के दाम?

क्रूड की सप्लाई बढ़ने में देरी हो सकती है। OPEC+ देशों की उत्पादन न बढ़ाने की योजना है। पहले अप्रैल से उत्पादन बढ़ाने की बात हुई थी। बाजार की ट्रंप की नीतियों पर नजर बनी हुई है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 18.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 39,296.11 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.02 फीसदी चढ़कर 23,510.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 22,969.12 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,360.38 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market : इस समय revenge trading से बचें, आज किन ट्रिगर्स पर तय होगी बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।