Credit Cards

Global Market: गिफ्ट निफ्टी 120 अंक चढ़ा, एशियाई बाजारों में मजबूती, फार्मा कंपनियों पर बढ़ी सख्ती

Global Market: गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कामकाज करता नजर आया। एशिया भी मजबूत हुआ। कल अमेरिकी INDICES में भी तेजी रही। नए शिखर पर नैस्डैक पहुंचा। इधर भारत को लेकर ट्रंप का रुख कभी नरम कभी गरम होता है। अमेरिकी बाजार कल भी बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ करीब 200 अंक चढ़कर बंद हुआ

अपडेटेड Sep 10, 2025 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
गिफ्ट NIFTY 121.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 43,740.00 के आसपास दिख रहा है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कामकाज करता नजर आया। एशिया भी मजबूत हुआ। कल अमेरिकी INDICES में भी तेजी रही। नए शिखर पर नैस्डैक पहुंचा। इधर भारत को लेकर ट्रंप का रुख कभी नरम कभी गरम होता है। अमेरिकी बाजार कल भी बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ करीब 200 अंक चढ़कर बंद हुआ। S&P 500 रिकॉर्ड हाई से 15 अंक दूर है। S&P500 इंडेक्स ने 2025 में 22वीं बार रिकॉर्ड हाई बनाएगा। टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ।

होगी भारत-US डील?

TRUTH SOCIAL पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ट्रेड डील पर भारत के साथ बातचीत जारी है। आने वाले हफ्तों में अच्छे मित्र PM मोदी से बातचीत करेंगे। ट्रेड डील में कोई बाधा नहीं आने की उम्मीद जताई। वहीं दूसरी तरफ EU से चीन, भारत पर 100% टैरिफ लगाने भी की अपील की है।

लटकती टैरिफ की तलवार


EU के अधिकारियों से डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत, चीन पर टैरिफ लगाने को तैयार है। भारत, चीन पर टैरिफ से रूस पर दबाव बनेगा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन बातचीत की मेज पर आएंगे। EU लगाएगा तो ही अमेरिका भी टैरिफ लगाएगा।

जॉब रिवीजन पर व्हाइट हाउस

जो बाइडेन पर ट्रंप का नजरिया सही था। बाइडेन के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था को नुसकान हुआ। BLS आंकड़ों पर लोगों का भरोसा कम हुआ है। भरोसा दोबारा बहाल करने के लिए नए नेतृत्व की जरूरत है। लेबर सेक्रेटरी ने कहा कि BLS डेटा पर संदेह करने के कई कारण मौजूद है।

टैरिफ पर US का सुप्रीम कोर्ट

ट्रंप प्रशासन की अपील पर कोर्ट तेज सुनवाई करेगा । नवंबर के पहले हफ्ते में अपील पर सुनवाई कोर्ट करेगा।

फार्मा कंपनियों पर बढ़ी सख्ती

ट्रंप ने प्रेसिडेंशियल मेमो पर साइन किया। अब दवा कंपनियों को जानकारी देनी होगी। विज्ञापनों में साइड इफेक्ट की जानकारी देनी होगी। मेमो से विज्ञापनों पर बैन नहीं लगेगा। कंपनियों ने 2024 में एड पर $11 बिलियन खर्च किए।

US में बढ़ेगी महंगाई?

आज आएंगे US के PPI के आंकड़े आएंगे। बाजार को आंकड़ों में बढ़त की आशंका रही। महीने दर महीने आधार पर अगस्त PPI 0.3% रह सकती है। कोर PPI 2.8% पर रह सकती है ।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 121.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 43,740.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.03 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.46 फीसदी चढ़कर 25,216.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 26,283.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 3,813.78 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।