इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 126.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 43,296.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.86 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.75 फीसदी चढ़कर 24,301.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 25,243.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 3,674.30 के स्तर पर दिख रहा है।