Global Market: गिफ्ट निफ्टी मजबूत, एशियाई बाजारों में तेजी, डॉलर में दबाव

Global Market : गिफ्ट निफ्टी में करीब 50 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिला। एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही। जापान का निक्केई 3% से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा।

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 8:55 AM
Story continues below Advertisement
डॉलर इंडेक्स 3 हफ्तों में सबसे ज्यादा गिरा। सोना रिकॉर्ड $4,600 के पार निकला। चांदी रिकॉर्ड $85 के पार निकली।

Global Market : गिफ्ट निफ्टी में करीब 50 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिला। एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही। जापान का निक्केई 3% से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा। वहीं US INDICES में कल निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार गिरावट से उबरकर बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ दिन के निचले स्तर से करीब 600 अंक संभला है। S&P 500 7,000 के आंकड़े से सिर्फ 20 अंक दूर है। नैस्डेक में अच्छी तेजी, अल्फाबेट ने दिया मजबूत सपोर्ट मिला। अल्फाबेट पहली बार $4 ट्रिलियन के मार्केट कैप के पार निकला।


पॉवेल पर बोले कृष्णा गुहा

Evercore ISI के वाइस चेयरमैन कृष्णा गुहा ने कहा कि पूरे साल फेड की आजादी पर सवाल बना रहेगा। हो सकता है कि इससे बाजार को फर्क न पड़े। फर्क पड़ा तो भी नतीजा कुछ नहीं निकलेगा। निवेशक ट्रंप की बयानबाजी पर ध्यान न दें। अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है

फेड की आजादी पर मैक्वेरी

फेड की आजादी खतरे में पड़ी तो असर होगा। अमेरिकी डॉलर और कमजोर होगा। यील्ड कर्व और ज्यादा गिरावट आएगी। लंबी अवधि के बॉन्ड यील्ड बढ़ेंगे। अर्थव्यवस्था पर महंगाई का दबाव बढ़ेगा।

पॉवेल की जांच के बाद की स्थिति

कुछ रिपब्लिकन्स ने दी डॉनल्ड ट्रंप को धमकी दी और डॉनल्ड ट्रंप के फेड नॉमिनी रोकने की धमकी है। ज्यादातर रिपब्लिकन को पॉवेल पर शक नहीं। जेनेट येलेन ने कहा कि जांच फेड की आजादी के लिए डराने वाली है। फेड की जांच पर बाजार को चिंता करनी चाहिए। फेड के पूर्व चेयरमैन, ट्रेजरी सेक्रेटरी पॉवेल के साथ खड़े। सूत्रों के मुताबिक स्कॉट बेसेंट ने डॉनल्ड ट्रंप को चेताया। जांच से बाजार में हालात बिगड़ सकते हैं। US जस्टिस डिपार्टमेंट जांच शुरू की।

डॉलर में दबाव

डॉलर इंडेक्स 3 हफ्तों में सबसे ज्यादा गिरा। सोना रिकॉर्ड $4,600 के पार निकला। चांदी रिकॉर्ड $85 के पार निकली। इस बीच 2 महीनों की ऊंचाई पर ब्रेंट, $65 के करीब पहुंचा। सोमवार को 5.5 लाख से ज्यादा ब्रेंट कॉल ऑप्शन ट्रेड हुए।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 58.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 3.35 फीसदी की बढ़त के साथ 53,742.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.52 फीसदी चढ़कर 30,726.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 26,949.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 4,170.38 के स्तर पर दिख रहा है।

Crude Oil Price: क्रूड की कीमतों में उछाल, ट्रंप के ईरानी क्रूड खरीदने वालों पर टैरिफ लगाने के बयान से मिला सपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।