US market : आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं। एशिया की पॉजिटिव शुरुआत देखने को मिली है। उधर गिफ्ट निफ्टी 55 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। US फ्यूचर्स में फ्लैट कामकाज हो रहा है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए, हालांकि साप्ताहिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों का फोकस अब जुलाई के रिटेल महंगाई और खुदरा बिक्री के आंकड़ों पर है, जो अर्थव्यवस्था के बारे में नए संकेत देंगे। शुक्रावार को डाओ जोन्स 51 अंक, एसएंडपी500 इंडेक्स 25 अंक और नैस्डैक 85 अंकों की बढ़त लेकर बंद हुआ था।
