फेड के फैसले से अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब 1.5 फीसदी चढ़े। गिफ्ट निफ्टी में करीब 110 प्वाइंट की तेजी दिखा रहा है। फेड के फैसले से गोल्ड में भी तेजी है और COMEX GOLD रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। बता दें कि US FED ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि इस साल 2 बार RATE CUT की उम्मीद जताई है, लेकिन 2025 के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ अनुमान घटाया है और महंगाई बढ़ने की भी बात कही है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका है।
