इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 79.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ35,665.58 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.25 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.11 फीसदी चढ़कर 21,304.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 23,221.44 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 3,356.41 के स्तर पर दिख रहा है।