Global Market: दुनिया के बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया मजबूत कारोबार कर रहा है। वहीं रिटेल महंगाई आंकड़ों के बाद कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले रहे। इंडस्ट्रियल शेयरों में कल दबाव में कारोबार हुआ। S&P500 इंडेक्स और नैस्डेक 50 DMA के करीब बंद हुए। 97% लोगों का मानना है कि दरें सितंबर में नहीं बढ़ेंगी। कल तक 92% लोग दरें नहीं बढ़ने की उम्मीद जता रहे थे। अमेरिकी फेड की बैठक 19-20 सितंबर को होनी है।
अमेरिका में अनुमान से ज्यादा महंगाई
अगस्त महीने में अमेरिकी में महीने दर महीने आधार पर महंगाई दर 0.6% की बढ़ोतरी हुई है। ये आंकड़े पिछले महीने में 3.2% के मुकाबले 3.7% पर रहा। अगस्त लगातार दूसरा महीना रहा, जब महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली । इसके अलावा अमेरिका में कोर महंगाई दर मासिक आधार पर 0.3% बढ़कर 4.3% पर पहुंच गया है।
कच्चे तेल का दाम 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। अमेरिका में क्रूड इन्वेंटरीज में हल्की बढ़ोतरी के बाद क्रूड ऑयल के दाम में हल्की गिरावट दिखी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा। जबकि, WTI क्रूड ऑयल का भाव 89 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा। अमेरिकी क्रूड इन्वेंटरी में पिछले हफ्ते 40 लाख बैरल का इजाफा हुआ है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 38.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 33,049.01 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.45 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.98 फीसदी चढ़कर 16,743.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 17,973.08 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 3,123.78 के स्तर पर दिख रहा है।