Get App

Global Market: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत, एशिया मजबूत, गिफ्ट निफ्टी में भी हल्की बढ़त

Global Market: GIFT NIFTY 38.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 33,049.01 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.45 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.98 फीसदी चढ़कर 16,743.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 17,973.08 के स्तर पर नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 8:25 AM
Global Market:  ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत, एशिया मजबूत, गिफ्ट निफ्टी में भी हल्की बढ़त
कच्चे तेल का दाम 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। अमेरिका में क्रूड इन्वेंटरीज में हल्की बढ़ोतरी के बाद क्रूड ऑयल के दाम में हल्की गिरावट दिखी है।

Global Market: दुनिया के बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया मजबूत कारोबार कर रहा है। वहीं रिटेल महंगाई आंकड़ों के बाद कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले रहे। इंडस्ट्रियल शेयरों में कल दबाव में कारोबार हुआ। S&P500 इंडेक्स और नैस्डेक 50 DMA के करीब बंद हुए। 97% लोगों का मानना है कि दरें सितंबर में नहीं बढ़ेंगी। कल तक 92% लोग दरें नहीं बढ़ने की उम्मीद जता रहे थे। अमेरिकी फेड की बैठक 19-20 सितंबर को होनी है।

अमेरिका में अनुमान से ज्यादा महंगाई

अगस्त महीने में अमेरिकी में महीने दर महीने आधार पर महंगाई दर 0.6% की बढ़ोतरी हुई है। ये आंकड़े पिछले महीने में 3.2% के मुकाबले 3.7% पर रहा। अगस्त लगातार दूसरा महीना रहा, जब महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली । इसके अलावा अमेरिका में कोर महंगाई दर मासिक आधार पर 0.3% बढ़कर 4.3% पर पहुंच गया है।

क्रूड के तेवर बरकरार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें