Global Market: ईरान पर इजरायल के हमले से ग्लोबल बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिल रहा। डाओ फ्यूचर्स 600 प्वाइंट से ज्यादा टूटा है। एशियाई बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिला है। गिफ्ट निफ्टी पौने दो सौ प्वाइंट फिसला है। कल अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। डाओ दिन के निचले स्तरों से 350 अंक रिकवर हुआ। रिकॉर्ड स्तरों से S&P 500 सिर्फ 100 अंक दूर है। टेक शेयरों की तेजी से नैस्डैक में बढ़त दिखी। ओरेकल कॉर्पोरेशन का शेयर कल 13% चढ़ा ।
