Global Market: एशियाई बाजारों की मिली-जुली चाल,4 साल के निचले स्तर पर फिसला यूएस डॉलर, फेड दरों पर आज लेगा फैसला

Global Market: गिफ्ट NIFTY 33.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 53,155.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.58 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.98 फीसदी चढ़कर 32,635.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 9:19 AM
Story continues below Advertisement
गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिला। एशिया में भी दबाव दिख रहा है, उधर अमेरिका में डाओ जोंस 400 प्वाइंट की गिरावट आई।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिला। एशियाई बाजार मिलाजुला कारोबार कर रहे हैं। उधर अमेरिका में डाओ जोंस 400 प्वाइंट की गिरावट आई। लेकिन S&P नए शिखर पर पहुंचा है। नैस्डैक में भी करीब 1 परसेंट की तेजी आई। S&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड 6988 स्तरों तक पहुंचा। एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट से सपोर्ट मिला। कल नैस्डेक इंडेक्स 200 अंक चढ़कर बंद हुआ। डाओ जोन्स

400 अंक गिरकर बंद हुआ।

क्यों गिरा डाओ जोन्स?

कल यूनाइटेडहेल्थ का शेयर 20% गिरा। यूनाइटेडहेल्थ डाओ का बड़ा स्टॉक है। कंपनी ने 2026 में आय गिरने के संकेत दिए है। 30 साल में पहली बार आय गिरने के संकेत दिए। यूनाइटेडहेल्थ की $55 बिलियन से ज्यादा वैल्यू साफ हुआ। ट्रंप की Medicaid प्लान्स ने भी स्टॉक पर दबाव डाला। जबकि इंश्योरेंस कंपनियों की वैल्यू $100 बिलियन से ज्यादा घटी है।


कच्चे तेल में उबाल

4 महीनों की ऊंचाई पर क्रूड का भाव पहुंचा है। ब्रेंट का भाव 68 डॉलर के करीब पहुंचा। WTI में $62 के ऊपर कारोबार कर रहा है। दरअसल, US-ईरान तनाव गहराने से तेजी आई है। US में तूफान से क्रूड का उत्पादन गिरा है। उत्पादन में 2 MBPD की गिरावट आई। डॉलर में कमजोरी से भी सपोर्ट मिला।

आज कहां रहेगी नजर

US फेड आज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को दरें घटने की उम्मीद नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट, मेटा के नतीजे आज आएंगे जबकि टेस्ला, IBM, GE Vernova के नतीजे आएंगे। AT&T भी आज अपने नतीजे पेश करेगा। AT&T भी आज अपने नतीजे पेश करेगा।

डॉलर में बिकवाली जारी

डॉलर इंडेक्स 96 के स्तर के नीचे फिसला। कल 4 साल के निचले स्तरों तक फिसला। अप्रैल के बाद एक-दिन में सबसे बड़ी गिरावट आई। हालांकि ट्रंप का कहना है कि डॉलर अच्छा कर रहा है। चीन, जापान करेंसी कमजोर करते हैं। चाहूं तो डॉलर को ऊपर-नीचे कर सकता हूं।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 33.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 53,155.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.58 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.98 फीसदी चढ़कर 32,635.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग2.36 फीसदी की बढ़त के साथ 27,749.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 4,160.01 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी से मिल रहा संकेत, मजबूत खुल सकते है भारतीय बाजार 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।