Global Market : एशिया बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। उधर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद से US INDICES रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। S&P500 इंडेक्स 6900 के स्तर के करीब बंद हुआ। यूबीएस का कहना है कि जून 2026 तक S&P500 7300 संभव है। सेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी से नैस्डेक चढ़ा। 7 बड़े टेक शेयरों में करीब 3% की तेजी दिखी। हालांकि US के रेयर अर्थ शेयरों में कल दबाव दिखा। स्कॉट बेसेंट के बयान के बाद शेयर में दबाव दिखा। बेसेंट ने कहा था कि चीन एक्सपोर्ट बैन को एक साल तक स्थगित करेगा।
