Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशिया में मिलाजुला कारोबार, US बॉन्ड यील्ड में गिरावट

गिफ्ट NIFTY 33.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.53 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.78 फीसदी चढ़कर 20,190.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 22,095.68 के स्तर पर नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2025 पर 8:27 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशिया में मिलाजुला कारोबार, US बॉन्ड यील्ड में गिरावट
कमजोर टेक्सास डेटा के बाद डॉलर फिर से 99 से नीचे है। जेपी मॉर्गन ने कहा कि येन, स्विस फ्रैंक जैसी सेफ करेंसी में और मजबूत संभव है।

गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार मिले-जुले नजर आ रहे है। डाओ फ्यूचर्स ऊपर है। कल अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए। अंतिम घंटों में डाओ, S&P500 में तेजी आई। दिन के निचले स्तरों से डाओ 350 अंक रिकवर हुआ। लगातार 5वें दिन S&P500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। बोइंग, IBM की तेजी से डाओ में रिकवरी आई। IBM अमेरिका में $150 बिलियन का निवेश करेगा। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट से NVIDIA गिरा। हुवावे नया शक्तिशाली AI चिप लॉन्च करेगा।

टैरिफ पर बोले स्कॉट बेसेंट

भारत टैरिफ पर डील करने वाला पहले देश हो सकता है। टैरिफ पर तनाव कम करना चीन के हाथों में है। चीनी अधिकारियों से सरकार के अधिकारी मिले थे। IMF-वर्ल्ड बैंक की बैठक के दौरान मुलाकात हुई थी। पिछले हफ्ते वॉशिंगटन में IMF-वर्ल्ड बैंक की बैठक थी। चीन को "अभी के लिए किनारे रख दिया है"। फिलहाल 15-17 देशों से डील पर बातचीत जारी है।

ट्रंप टैरिफ का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें