Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, इन इवेंट्स पर रहेगी बाजार की नजर

Global Market: जेपी मॉर्गन चेस के वाइस प्रेसिडेंट डैनियल पिंटो ने कहा कि AI इंडस्ट्री के वैल्यूएशन को दोबारा देखने की जरूरत है। किसी भी गिरावट का असर पूरे बाजार पर पड़ेगा। 2026 में US के अर्थव्यवस्था की रफ्तार घट सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2025 पर 10:00 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, इन इवेंट्स पर रहेगी बाजार की नजर
ग्लोबल फंड मैनेजर्स के पास औसत नकदी घटी है। फंड मैनेजर्स के पास नकदी घटकर 3.7% रह गई।

Global Market: अमेरिका में मुनाफावसूली कायम है। कल टेक शेयरों में बिकवाली के चलते नैस्डैक सवा परसेंट फिसला। चार दिनों में डाओ जोंस 2200 प्वाइंट टूट चुका है। नैस्डेक 275 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है।

BofA फंड मैनेजर सर्वे

ग्लोबल फंड मैनेजर्स के पास औसत नकदी घटी है। फंड मैनेजर्स के पास नकदी घटकर 3.7% रह गई। 2002 के बाद अब तक ऐसा सिर्फ 20 बार हुआ है। अगले 1-3 में शेयरों में गिरावट की आशंका है। ट्रेजरी यील्ड में तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशकों का शेयरों में निवेश फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। संभावित AI बबल बाजार के लिए सबसे बड़ा जोखिम है। अगर दिसंबर में दरें नहीं घटी तो बाजार और गिरेगा। फंड मैनेजर्स बोले कंपनियों का निवेश जरूरत से ज्यादा रहा। 20 सालों में पहली बार फंड मैनेजर्स ने ऐसा बयान दिया। 2026 में अमेरिकी बाजारों में कमजोरी की आशंका बढ़ी। 42% लोगों को बाजार में कमजोरी की आशंका है।

डैनियल पिंटो का बड़ा बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें