Get App

रील बनाते-बनाते खुद को गोली मार बैठा युवक, फिर रच दी फर्जी हमले की कहानी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सतना जिले से अजीबोगरीब मामल सामने आया है। यहां पर एक 22 वर्षीय युवक ने रील बनाते समय गलती से खुद को देसी पिस्तौल से गोली मार ली और फिर बदला लेने के लिए कथित तौर पर तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 19, 2025 पर 10:51 AM
रील बनाते-बनाते खुद को गोली मार बैठा युवक, फिर रच दी फर्जी हमले की कहानी
रील बनाते-बनाते खुद को गोली मार बैठा युवक, फिर रच दी फर्जी हमले की कहानी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सतना जिले से अजीबोगरीब मामल सामने आया है। यहां पर एक 22 वर्षीय युवक ने रील बनाते समय गलती से खुद को देसी पिस्तौल से गोली मार ली और फिर बदला लेने के लिए कथित तौर पर तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।

बता दें कि मूल रूप से राज्य के पन्ना जिले का रहने वाला समीर सौदागर 14 नवंबर को सतना थाने पहुंचा और आरोप लगाया कि निशांत सिंह समेत तीन लोगों ने उन्हें रोका, गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जिससे उनका बायां हाथ घायल हो गया। समीर ने आरोप लगाया कि निशांत की पुरानी रंजिश थी क्योंकि कुछ महीने पहले उसने उनकी बहन के साथ बदसलूकी करने पर उनकी पिटाई की थी।

कॉल रिकॉर्ड में सच्चाई आई सामने

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन समीर की कहानी में गड़बड़ियों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स ने सच्चाई सामने ला दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें