Get App

AI Bubble: ₹44.4 लाख करोड़ स्वाहा, अमेरिका से लेकर एशियाई मार्केट तक हाहाकार, एक्सपर्ट ने किया सावधान

AI Bubble: गुरुनानक जयंती के मौके पर घरेलू स्टॉक मार्केट में आज कारोबार बंद है। हालांकि वैश्विक मार्केट में कोहराम मचा हुआ है। अमेरिका से लेकर एशियाई बाजारों में ताबड़तोड़ बिकवाली में निवेशकों को $50000 करोड़ (₹44.4 लाख करोड़) का झटका लगा। जानिए इस बिकवाली की वजह क्या है, एआई बबल जैसा कुछ है या यह महज मुनाफावसूली है और एक्सपर्ट का क्या कहना है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 12:37 PM
AI Bubble: ₹44.4 लाख करोड़ स्वाहा, अमेरिका से लेकर एशियाई मार्केट तक हाहाकार, एक्सपर्ट ने किया सावधान
अमेरिकी मार्केट और एशियाई मार्केट में कोहराम के बीच हाई वैल्यूएशन की चिंताओं पर निवेशकों ने धड़ाधड़ मुनाफावसूली की जिससे कंपनियों का मार्केट कैप $50 हजार करोड़ से अधिक घट गया।

Global Market Selling: हाई वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं पर दुनिया भर में सेमी-कंडक्टर यानी चिप कंपनियों के निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू की तो कोहराम मच गया। अमेरिका से लेकर एशियाई बाजारों से बिकवाली के बीच निवेशकों के $50000 करोड़ (₹44.4 लाख करोड़) साफ हो गए। अमेरिकी मार्केट और एशियाई मार्केट में कोहराम के बीच हाई वैल्यूएशन की चिंताओं पर निवेशकों ने धड़ाधड़ मुनाफावसूली की जिससे कंपनियों का मार्केट कैप $50 हजार करोड़ से अधिक घट गया। चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टीएसएमसी 3% से अधिक टूट गया। यह ताइवान की सेमीकंडक्टर कॉन्ट्रैक्ट मैनुफैक्चरिंग और डिजाइन कंपनी है।

चिप कंपनियों में बिकवाली के दबाव और फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स में बिकवाली के चलते दुनिया भर में चिप कंपनियों का मार्केट कैप $50000 करोड़ से अधिक घट गया। फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स (PHLX Semiconductor Sector) अमेरिका की 30 सबसे बड़ी चिप कंपनियों के उतार-चढ़ाव का इंडिकेटर है।

एशियाई मार्केट का क्या है हाल?

पहले एशियाई मार्केट की बात करें तो सबसे अधिक गिरावट दक्षिण कोरिया में आई और इसका इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी (KOSPI) बुधवार 5 नवंबर को 3% से अधिक फिसल गया। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) और एसके हीनिक्स (SK Hynix) में मुनाफावसूली के दबाव में यह फिसल गया। इनमें 6%-6% से अधिक गिरावट आई। इस साल इनके शेयरों में अच्छी तेजी आई और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर इस साल अब तक 80% और एसके हीनिक्स के शेयर 200% से अधिक मजबूत हुए हैं। जापान की बात करें तो एडवांटेस्ट कॉर्प के शेयर 10% से अधिक टूट गए, जिससे इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निक्केई 225 पर दबाव बना और यह 3% से अधिक टूट गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें