Global Market : भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन एशिया में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। उधर ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिकी बाजार कल करीब 1 फीसदी तक गिरकर बंद हुए थे। आज US FUTURES बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहा है। टेस्ला का शेयर कल 7% गिरकर बंद हुआ। मस्क ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।
