Get App

Global market : ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में मिलाजुला कारोबार

Global market : प्रेसिडेंड डे के चलते कल अमेरिकी बाजार बंद थे। आज वॉलमार्ट और होम डिपो के तिमाही नतीजे आएंगे। शियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 45 अंकों की गिरावट के साथ 22,126.50 पर नजर आ रहा है। लगातार 7वें दिन ब्रेंट 83 डॉलर के पार बरकरार है। लगातार तीसरे दिन WTI 78 डॉलर के पार दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2024 पर 9:29 AM
Global market : ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में मिलाजुला कारोबार
Global market : स्ट्रेट टाइम्स की चाल सपाट दिख रही है। यह 3.74 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 99.88 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 18,729.70 के स्तर पर नजर आ रहा है

Global market : ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी की चाल सपाट दिख रही है। US फ्यूचर्स पर हल्का दबाव है। प्रेसिडेंड डे के चलते कल अमेरिकी बाजार बंद थे। आज वॉलमार्ट और होम डिपो के तिमाही नतीजे आएंगे। भारतीय बाजारों में तेजी कायम रहने की उम्मीद है। अमेरिका की बॉन्ड यील्ड पर नजर डालें तो 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.47 फीसदी, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.31 फीसदी, 5 साल की बॉन्ड यील्ड 4.30 फीसदी और 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.66 फीसदी पर दिख रही है।

उधर क्रूड के तेवर कायम हैं। लगातार 7वें दिन ब्रेंट 83 डॉलर के पार बरकरार है। लगातार तीसरे दिन WTI 78 डॉलर के पार दिख रहा है। फरवरी में अब तक इसके दाम 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। क्रूड का भाव 2 महीनों में 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव से इसकी कीमतों में तेजी आई है। डॉलर में दबाव से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है। बाजार की नजर चीन की मांग पर टिकी हुई है।

Trade setup for today : निफ्टी के 22500 की ओर बढ़ने से पहले हल्की मुनाफावसूली मुमकिन, 21900-21950 पर तत्काल सपोर्ट

एशियाई बाजार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें