ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। गिफ्ट निफ्टी में 20 अंकों का उछाल आया। एशिया में कॉस्पी मजबूत है लेकिन आज निक्केई बंद है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी रही। नए शिखर पर डाओ और S&P 500 इंडेक्स पहुंचे।लगातार 5वें हफ्ते अमेरिकी बाजार में तेजी दिखी। पहली बार S&P500 इंडेक्स 5800 के ऊपर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 2% दूर है।
