Globus Spirits Shares: शराब बनाने वाली कंपनी ग्लोबस स्प्रिट्स के शेयरों में बुधवार 13 नवंबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। दिन के कारोबार के दौरान शेयर 6 फीसदी से अधिक लुढ़ककर 871 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह गिरावट कंपनी के सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद आई है। इस गिरावट के साथ ही पिछले 2 दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 16 फीसदी लुढ़क चुका है। वहीं पिछले 5 दिन में इसके शेयर में 20 फीसदी से भी अधिक की तगड़ी गिरावट आ चुकी है।
