Go Fashion में आज हो सकती है बड़ी हलचल, सिकोईया कैपिटल इस भाव पर बेच रही पूरी हिस्सेदारी

कपड़े बेचने वाली कंपनी गो कलर्स (Go Colors) की पैरेंट कंपनी गो फैशन (Go Fashion) के शेयरों में आज भारी हलचल दिख सकती है। वेंचर कैपिटल फर्म सिकोईया कैपिटल (Sequoia Capital) इसमें अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसके लिए मार्च 2023 तिमाही शानदार रही। जनवरी-मार्च 2023 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20ं% उछलकर 15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
Sequoia Capital अपने कारोबार को तीन हिस्सों में बांटने वाली है। इस ऐलान के पांद दिनों बाद कंपनी ने अब गो कलर्स (Go Colors) की पैरेंट कंपनी गो फैशन (Go Fashion) में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कपड़े बेचने वाली कंपनी गो कलर्स (Go Colors) की पैरेंट कंपनी गो फैशन (Go Fashion) के शेयरों में आज भारी हलचल दिख सकती है। वेंचर कैपिटल फर्म सिकोईया कैपिटल (Sequoia Capital) इसमें अपनी 10.18 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। यह जानकारी सीएनबीसी टीवी-18 को सूत्रों के हवाले से मिली है। इस सौदे के लिए फ्लोर प्राइस 1135 रुपये तय किया गया है यानी सिकोईया कैपिटल गो फैशन के शेयरों की 1135 रुपये के भाव पर बेचेगी जो इसके मौजूदा भाव से करीब 5 फीसदी डिस्काउंट पर है। यह ब्लॉक डील करीब 624 करोड़ रुपये की है। इसके शेयर बीएसई पर शुक्रवार को 1195.85 रुपये के भाव (Go Fashion Share Price) पर बंद हुए थे।

    इस अहम फैसले के बाद शेयरों की बिक्री का फैसला

    सिकाईया कैपिटल अपने कारोबार को तीन हिस्सों में बांटने वाली है। इस ऐलान के पांद दिनों बाद कंपनी ने अब गो फैशन में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। यह वेंचर कैपिटल फर्म अपने कारोबार को अमेरिका, चीन के साथ-साथ भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजार के हिसाब से अपने कारोबार को बांट रही है। कंपनी के मुताबिक इन तीनों जगहों पर उसकी पोर्टफोलियो कंपनियों का कारोबार इतना बड़ा हो गया था कि वे आपस में ही भिड़ने लगी थीं तो इन्हें अलग-अलग करने का फैसला किया गया।


    Multi-loser Stocks: 1 लाख की पूंजी अब 1 हजार से भी कम, इन सात शेयरों ने उड़ाए होश

    इसमें से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया इकाई का नाम Peak XV Partners रखा गया है और अब यह पूरी तरह से स्वतंत्र फर्म के रूप में काम करेगी। यह 13 फंडों में 920 करोड़ डॉलर का मैनजेमेंट जारी रखेगी और सिकोईया के पास रखे 250 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल स्टार्टअप में निवेश के लिए करेगी। अब गो फैशन की बात करें तो मार्च 2023 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से सिकोईया कैपिटल की इसमें भारतीय निवेश इकाई के जरिए 10.18 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले साल दिसंबर 2022 में इसने अपनी 3.7 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी जिसके चलते यह यह 13.8 फीसदी से घटकर नीचे आ गया था।

    Go Fashion के बारे में डिटेल्स

    गो फैशन के लिए मार्च 2023 तिमाही शानदार रही। जनवरी-मार्च 2023 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20 फीसदी उछलकर 15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं समान अवधि में कंपनी की कुल आय 34 फीसदी बढ़कर 160 करोड़ रुपये हो गई।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।