Get App

Godfrey Phillips India के शेयर में हाहाकार, सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी से 17% लुढ़का

Godfrey Phillips India Share Price: कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 35700 करोड़ रुपये पर आ गया है। एक्साइज ड्यूटी सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर लगाए गए अस्थायी टैक्स की जगह लेगी। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 304.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 4:15 PM
Godfrey Phillips India के शेयर में हाहाकार, सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी से 17% लुढ़का
वित्त मंत्रालय ने सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी को लेकर इसे लेकर बुधवार देर रात एक आदेश जारी किया।

सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 1 जनवरी को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 19 प्रतिशत तक टूटकर 2330.15 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 17 प्रतिशत गिरावट के साथ 2289.65 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर ने 22 महीनों में पहली बार किसी एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट देखी है। इसकी वजह है कि केंद्र सरकार ने सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। यह ड्यूटी प्रोडक्ट की लंबाई के आधार पर प्रति हजार स्टिक पर 2050 रुपये से 8500 रुपये की रेंज में लगाई जाएगी।

यह 1 फरवरी 2026 से लागू होगी। वित्त मंत्रालय ने इसे लेकर बुधवार देर रात एक आदेश जारी किया। दिसंबर 2025 में केंद्र ने एक नए कानून 'सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल 2025' को मंजूरी दी थी। एक्साइज ड्यूटी सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर लगाए गए कपंजेशन सेस की जगह लेगी।

वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार के बयान में कहा गया है कि 1 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू और इसी तरह के प्रोडक्ट्स पर मौजूदा 40 प्रतिशत GST के अलावा एक्साइज ड्यूटी भी लगाई जाएगी। बीड़ी पर GST 18 प्रतिशत रहेगा। पान मसाला पर 1 फरवरी से स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सेस लगाया जाएगा।

Godfrey Phillips India शेयर 3 महीनों में 30 प्रतिशत लुढ़का

सब समाचार

+ और भी पढ़ें