Godfrey Phillips Share Price: तंबाकू कंपनियों के लिए पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही धमाकेदार रही। वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) के बाद गॉडफ्रे फिलिप्स ऐसी दूसरी तंबाकू कंपनी रही जिसके लिए मार्च तिमाही धमाकेदार रही। हालांकि मार्च 2026 के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बावजूद गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा झटका दे दिया और यह 6% से अधिक टूट गया। कंपनी ने टैक्सेशन में तेज बढ़ोतरी के चलते आने वाले समय को चुनौतीपूर्ण बताया कि इसके शेयरों को झटका लगा। फिलहाल बीएसई पर यह 4.07% की गिरावट के साथ ₹2,323.85 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.03% फिसलकर ₹2,276.50 तक आ गया था।
