Godrej Industries share: गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 23 अप्रैल को रॉकेट बन गया। सुबह में यह शेयर मजबूत खुला। एक समय शेयर 10 फीसदी तक चढ़ गया। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी कम हो गई। 12 बजे यह शेयर 5.13 फीसदी की तेजी के साथ 991 रुपये पर चल रहा था। इस शेयर में तब जबर्दस्त तेजी दिख रही है, जब शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में बड़ी गिरावट है।
