Get App

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए कोलकाता के न्यू अलीपुर में खरीदी जमीन

Godrej Properties share price:यह अधिग्रहण पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से आयोजित एक ई-नीलामी के जरिए किया गया है। इस जमीन के लिए हुई नीलामी में जीपीएल सबसे ऊंची बोली लगाने वाले के रूप में उभरा है। कंपनी की योजना इस जमीन पर एक लक्ज़री ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2023 पर 11:15 AM
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए कोलकाता के न्यू अलीपुर में खरीदी जमीन
कंपनी की योजना इस जमीन पर एक लक्ज़री ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने की है। इसके कंपनी को लगभग 1200 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है

Godrej Properties share price: भारत की एक दिग्गज रियल एस्टेट डेवलपर गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (जीपीएल) ने 15 जून को बताया है कि उसने कोलकाता में न्यू अलीपुर के अपस्केल आवासीय क्षेत्र में 7.44 एकड़ भूमि पार्सल का अधिग्रहण किया। यह अधिग्रहण पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से आयोजित एक ई-नीलामी के जरिए किया गया है। इस जमीन के लिए हुई नीलामी में जीपीएल सबसे ऊंची बोली लगाने वाले के रूप में उभरा है। कंपनी की योजना इस जमीन पर एक लक्ज़री ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने की है। इसके कंपनी को लगभग 1200 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है।

कंपनी ने इस बारे में जारी अपने अधिकृत बयान में कहा है कि न्यू अलीपुर एरिया को अच्छी तरह से स्थापित भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए जाना जाता है। यहां से कोलकाता के अंदर स्थित अहम सामाजिक और वाणिज्यिक केंद्रों के लिए अच्छी कनेक्टिविटी है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ गौरव पांडे ने  हाल के वर्षों में लग्जरी रियल एस्टेट की मजबूत मांग पर प्रकाश डालते हुए इस अधिग्रहण पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट कोलकाता में जीपीएल का दूसरा लक्जरी प्रोजेक्ट होगा। इसका उद्देश्य एक उत्कृष्ट आवासीय समुदाय बनाना और इसके निवासियों के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएट करना है।

1 साल लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस इंडेक्स ने पकड़ी तेजी, जोमैटो और पेटीएम से मिला रहा जबरदस्त सपोर्ट

कैसी रही स्टॉक की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें