Get App

Gold-Silver ETFs: गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में 3% की गिरावट, SEBI के नए प्रस्तावों ने बढ़ाई निवेशकों की हलचल

Gold-Silver ETFs: गोल्ड और सिल्वर से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ETF) में आज 16 फरवरी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के कारोबार में तेज उछाल के बाद निवेशकों ने आज मुनाफावसूली की, जिसके चलते कीमतों पर दबाव बना। इस बीच मार्केट रेगुलेटर SEBI ने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में हालिया तेज उतार-चढ़ाव को देखते हुए इनके प्राइस बैंड की समीक्षा का प्रस्ताव रखा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 2:54 PM
Gold-Silver ETFs: गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में 3% की गिरावट, SEBI के नए प्रस्तावों ने बढ़ाई निवेशकों की हलचल
Gold-Silver ETFs: हाल के महीनों में गोल्ड और सिल्वर ETFs में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया है

Gold-Silver ETFs: गोल्ड और सिल्वर से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ETF) में आज 16 फरवरी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के कारोबार में तेज उछाल के बाद निवेशकों ने आज मुनाफावसूली की, जिसके चलते कीमतों पर दबाव बना। इस बीच मार्केट रेगुलेटर SEBI ने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में हालिया तेज उतार-चढ़ाव को देखते हुए इनके प्राइस बैंड की समीक्षा का प्रस्ताव रखा है।

दोपहर करीब 12:45 बजे तक एडेलवाइस सिल्वर ETF लगभग 3% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा बंधन सिल्वर ETF, कोटक सिल्वर ETF, आदित्य बिड़ला सन लाइफ सिल्वर ETF, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ETF, 360 वन सिल्वर ईटीएफ, एसबीआई सिल्वर ETF, मिराए एसेट सिल्वर ETF और निपॉन इंडिया सिल्वर (Silverbees) में 2% से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

गोल्ड ETFs में भी कमजोरी रही। चॉइस गोल्ड ETF करीब 2% गिरकर कारोबार कर रहा। वहीं एंजेल वन गोल्ड ETF, मोतीलाल ओसवाल गोल्ड ETF और कोटक गोल्ड ETF हल्की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। हालांकि कुछ गोल्ड ETF में सीमित बढ़त भी देखी गई।

आज सोना-चांदी के दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें