Get App

IDBI Bank: पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने के लिए सरकार ला सकती है OFS, बाद में रणनीतिक बिक्री भी संभव

विनिवेश के तहत सरकार IDBI Bank में अपनी और LIC की हिस्सेदारी में से 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस महीने की शुरुआत में इस प्रस्तावित बिक्री को रद्द कर दिया गया। कहा जा रहा है कि रणनीतिक बिक्री, OFS के एक या दो चरणों के बाद भी की जा सकती है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 4:39 PM
IDBI Bank: पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने के लिए सरकार ला सकती है OFS, बाद में रणनीतिक बिक्री भी संभव
IDBI Bank में LIC के पास 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसका बैंक पर नियंत्रण है।

सरकार IDBI Bank में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से शेयर बेचने पर विचार कर सकती है। सरकार का इस बैंक में हिस्सेदारी बेचने का प्रयास असफल होने के बाद यह कदम उठाया जा सकता है। वर्तमान में IDBI Bank में पब्लिक शेयरहोल्डिंग केवल 5.29 प्रतिशत है, जिससे बैंक का सही मूल्यांकन करना मुश्किल हो जाता है। सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसका बैंक पर नियंत्रण है। वहीं, भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48 प्रतिशत है।

विनिवेश के तहत सरकार IDBI Bank में अपनी और LIC की हिस्सेदारी में से 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस महीने की शुरुआत में इस प्रस्तावित बिक्री को रद्द कर दिया गया। इसकी वजह यह रही कि कथित तौर पर दो संभावित खरीदारों की वित्तीय बोलियां, रिजर्व प्राइस से कम थीं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि IDBI Bank में पब्लिक शेयरहोल्डिंग कम होने के कारण सही मार्केट वैल्यूएशन तय करना मुश्किल है। अगर पब्लिक शेयरहोल्डिंग को 10–15 प्रतिशत बढ़ाया जाए तो शेयर की कीमत ज्यादा भरोसेमंद और पारदर्शी तरीके से तय हो सकेगी। यह भी कहा जा रहा है कि रणनीतिक बिक्री, OFS के एक या दो चरणों के बाद भी की जा सकती है।

लंबे वक्त से अटका है प्राइवेटेाइजेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें