Get App

तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स के 5 टॉप ट्रेडिंग आइडिया जिसमें ट्रेड लेने से निवेशक और ट्रेडर्स की होगी बल्ले-बल्ले

Graphite India पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 498 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 542 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Ashok Leyland पर Finberg Management की मधु बंसल ने 213 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 232 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 12:51 PM
तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स के 5 टॉप ट्रेडिंग आइडिया जिसमें ट्रेड लेने से निवेशक और ट्रेडर्स की होगी बल्ले-बल्ले
Gravita पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 1830 रुपये के लेवल पर 1930 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री, Finberg Management की मधु बंसल और IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 12.3% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.4% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 4.8% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Graphite India

अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 498 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 542 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 483 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें