Get App

Greenchef Appliances की लिस्टिंग ने भरी झोली, आईपीओ निवेशक इतने फायदे में

Greenchef Appliances IPO Listing: ग्रीनशेफ एंप्लाएंसेज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून और 27 जून के बीच खुला था और ओवरऑल 44.89 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। बता दें कि यह कंपनी गैस स्टोव्स, प्रेशर कुकर, मिक्सर, ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक राइस कुकर, तड़का पैन, गैस सिलिंडर ट्रॉली और बिरयानी पॉट जैसे किचन प्रोडक्ट्स बनाती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 4:35 PM
Greenchef Appliances की लिस्टिंग ने भरी झोली, आईपीओ निवेशक इतने फायदे में
नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल Greenchef Appliances नए प्लांट, मशीनरी और फैक्ट्री बिल्डिंग; वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Greenchef Appliances IPO Listing: गैस चूल्हा, होज पाइप और प्रेशर कुकर जैसे किचन प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी ग्रीनशेफ एप्लाएंसेज (Greenchef Appliances) के शेयरों का आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसका आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। कंपनी के शेयर 87 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं और अब यह 104 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 20 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और उछलकर 109.20 रुपये (Greenchef Appliances Share Price) पर पहुंच गए और पहले दिन इसी भाव पर बंद हुए यानी कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी करीब 26 फीसदी बढ़ चुकी है।

Greenchef Appliances IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

ग्रीनशेफ एप्लाएंसेज का 53.62 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून और 27 जून के बीच खुला था। इसके तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं और निवेशकों ने इसमें जमकर पैसे लगाए थे। ओवरऑल यह इश्यू 44.89 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 17.11 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का 96.01 गुना और खुदरा निवेशकों का 62.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर 87 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अब कंपनी नए प्लांट, मशीनरी और फैक्ट्री बिल्डिंग; वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Essen Speciality Films की धांसू एंट्री, IPO में जमकर लगी थी बोली, अब निवेशकों को मिला शानदार लिस्टिंग गेन

Greenchef Appliances की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें