Get App

Greenhitech Ventures IPO Listing: बनारस की कंपनी ने किया मालामाल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट

Greenhitech Ventures IPO Listing:ग्रीनहाईटेक वेंचर्स सरकारी डिस्टिलरीज में एथेनॉल बनाने के काम और मेंटेनेंस का काम संभालती है। इसक मुख्यालय बनारस के भेलूपुर में है। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 3:44 PM
Greenhitech Ventures IPO Listing: बनारस की कंपनी ने किया मालामाल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट
Greenhitech Ventures IPO Listing: ग्रीनहाईटेक वेंचर्स का ₹6.30 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-16 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Greenhitech Ventures IPO Listing: बनारस की कंपनी ग्रीनहाईटेक वेंचर्स (Greenhitech Ventures) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 769 गुना से अधिक बोली मिली थी। खुदरा निवेशकों ने इसमें खूब पैसे लगाए थे। आईपीओ के तहत 50 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 95.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Greenhitech Ventures Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 99.75 रुपये (Greenhitech Ventures Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 99.50 फीसदी मुनाफे में हैं।

Greenhitech Ventures IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

ग्रीनहाईटेक वेंचर्स का ₹6.30 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-16 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 769.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 597.41 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 12.60 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Greenhitech Ventures के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें