Get App

Birdy's IPO Listing: केक-पेस्ट्री कंपनी की लिस्टिंग पर भारी उलटफेर, प्रीमियिम एंट्री के बाद टूटे शेयर, फिर अपर सर्किट

Birdy's IPO Listing: बर्डीज ब्रांड की पैरेंट कंपनी ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज (Grill Splendour Services) केक-पेस्ट्रीज और फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 126 गुना से अधिक बोली मिली थी। अब शेयर आज NSE SME पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए इसके पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा और कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 4:14 PM
Birdy's IPO Listing: केक-पेस्ट्री कंपनी की लिस्टिंग पर भारी उलटफेर, प्रीमियिम एंट्री के बाद टूटे शेयर, फिर अपर सर्किट
Birdy's IPO Listing: बर्डीज का ₹16.47 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-18 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Birdy's IPO Listing: बर्डीज ब्रांड की पैरेंट कंपनी ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज (Grill Splendour Services) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 120 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 121.30 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को महज 1 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Birdy's Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 124 रुपये पर पहुंच गया लेकिन फिर मुनाफावसूली के चलते यह टूटकर 120 रुपये पर आ गया। हालांकि फिर उछलकर यह 127.35 रुपये (Birdy's Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसी अपर सर्किट पर यह बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन  आईपीओ निवेशक 6.12 फीसदी मुनाफे में हैं।

Birdy's IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

बर्डीज का ₹16.47 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-18 अप्रैल तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 8.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 12.78 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 13,72,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Grill Splendour Services (Birdy's) के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें