GSK Pharma Stock Price: ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा यानि कि GSK Pharma के शेयरों के लिए 17 फरवरी का दिन बेहद अच्छा साबित हुआ। खरीद बढ़ने से बीएसई पर कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत तक चढ़कर अपर सर्किट 2,421.30 रुपये को हिट कर गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर 15.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 2332.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी के अच्छे अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही नतीजों के बाद ICICI Securities और मोतीलाल ओसवाल जैसे ब्रोकरेज ने शेयर के लिए पॉजिटिव रेटिंग बरकरार रखी है।
